फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four dangerous turns on the flyover, otherwise the accident is fixed

फ्लाईओवर पर चार खतरनाक घुमाव, संभले नहीं तो हादसा तय

Wed, 14 Jul 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Four dangerous turns on the flyover, otherwise the accident is fixed
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर नगर के मध्य बने फ्लाईओवर पर चलना खतरे से खाली नहीं है। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी से फ्लाईओवर जानलेवा हो गया है। करीब ढाई किमी लंबे फ्लाईओवर पर चार मोड़ ऐसे हैं, जहां थोड़ी सी भी लापरवाही खतरनाक हो सकती है। अक्सर यहां हादसे भी हो रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार सुरक्षा को लेकर बेपरवाह बने हुए हैं। घुमावों के पास न तो जाली लगाई गई है और न ही संकेतक या अन्य इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर को भारी वाहनों की भीड़ से बचाने और जाम से मुक्त रखने के लिए वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सपा सरकार में फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था। चेतक कंपनी को इसके निर्माण का जिम्मा सौंपा गया। चंडी तिराहे से कीर्तिपाली हॉस्पिटल तक फ्लाईओवर पर चार जगह घुमाव है। इसमें दो घुमाव ऐसे हैं कि तेज रफ्तार में आने वाले वाहनों के चालक ने थोड़ी सी भी चूक की तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। यही नहीं फ्लाईओवर पर चढ़ते और उतरते समय सर्विस लेन से जुड़ते समय स्पीड ब्रेकर की भी जरूरत नहीं समझी गई है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों में टक्कर का खतरा बना रहता है। रात के अंधेरे में अक्सर हादसे हो रहे हैं। फ्लाईओवर पर खतरे के कारण छोटे वाहन सवार ऊपर से जाने में कतरा रहे हैं। इसके चलते फ्लाईओवर के नीचे जाम की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed