फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four Crusher Plant Seals of Sukrit Mining Area

सुकृत खनन क्षेत्र की चार क्रसर प्लांट सील

Wed, 13 May 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Four Crusher Plant Seals of Sukrit Mining Area
सोनभद्र। सुकृत खनन क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यालय डिप्टी कलेक्टर जैनेंद्र सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने सुकृत खनन क्षेत्र में छापे की कार्रवाई कर जांच की। टीम को देख कई क्रसर प्लांटों के मालिक और खननकर्ता का फरार हो गए। टीम ने चोरी छिपे संचालित हो रही चार क्रसर प्लांटों को सील करवा दिया। क्रसर मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व डीएम एस. राजलिंगम को सूचना मिली थी कि सुकृत खनन क्षेत्र में चोरी-छिपे कुछ क्रसर संचालित हो रहे हैं। डीएम ने एसडीएम जैनेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित जांच करने के निर्देश दिए। टीम में सीओ राजकुमार त्रिपाठी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम भी शामिल किए गए। इस बीच टीम ने मंगलवार को देर शाम सुकृत खनन क्षेत्र में छापे की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों को देखते ही प्रशासन के रोक के बावजूद क्रसर प्लांट संचालित करने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई प्लांटों पर काम कराए जाने के पर्याप्त सबूत मिले। एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी-छिपे संचालित हो रहे चार क्रसर प्लांटों को सील करवा दिया गया है। कहा कि अवैध खनन कराने एवं क्रसर प्लांट संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उधर, प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए बिना अनुमति प्लांट संचालित करने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed