फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four blocks lag behind in making family ID

Sonebhadra News: फैमिली आईडी बनाने में चार ब्लॉक फिसड्डी

Thu, 26 Jun 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four blocks lag behind in making family ID
सोनभद्र। राशन कार्ड विहीन परिवाराें की फैमिली आईडी बनाने के मामले में जिले के चार ब्लॉक फिसड्डी साबित हो रहे हैं। ये वे क्षेत्र हैं, जहां नेटवर्क व अन्य सुविधाएं अच्छी स्थिति में हैं। इन ब्लॉकों में प्रगति राज्य औसत 65.78 प्रतिशत से भी काफी नीचे है। सबसे खराब स्थिति करमा ब्लॉक की है, जहां 48.47 फीसदी ही लक्ष्य पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

पात्रता के बावजूद शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित परिवारों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए फैमिली आईडी बनाया जा रहा है। राशन कार्ड की तरह ही यह आईडी परिवार की पहचान का पुख्ता दस्तावेज होगा।
विज्ञापन

इसकी मदद से सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। जिले में करीब 35 हजार परिवारों की फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य रखा है। सभी दस ब्लॉकों में से छह में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति अच्छी है। चोपन, म्योरपुर, दुद्धी, कोन, बभनी और घोरावल जैसे सुदूर इलाकों के ब्लॉकों में कम संसाधनों के बावजूद फैमिली आईडी बनाने की प्रगति राज्य औसत से ज्यादा है। दूसरी ओर मुख्यालय से सटे चार ब्लॉकों में स्थिति काफी खराब है। इन ब्लॉकों में 60 फीसदी का भी आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया है। मनरेगा श्रमिकों की फैमिली आईडी बनाने की प्रगति तो सबसे खराब महज 9 प्रतिशत है। शासन की ओर से नियमित निगरानी कराई जा रही है। चार ब्लॉकों में सुस्ती से जिले की रैंकिंग पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेमिली आईडी बनाने का कार्य शासन की प्राथमिकता में है। चार ब्लॉकों में इसकी प्रगति राज्य औसत से भी नीचे हैं। संबंधितों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाएगी। -एसपी वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed