फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four accused of robbery arrested in Maharashtra, one absconding

महाराष्ट्र में लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 04 Aug 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Four accused of robbery arrested in Maharashtra, one absconding
शक्तिनगर। महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के मोरवा इलाके में दबिश देकर चार अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी, चेन स्नेचिंग व लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार रात व बुधवार को सिंगरौली के मोरवा में दबिश दी। तीन अपराधियों को क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। चौथे को एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम की मौजूदगी की भनक लगने पर एक बदमाश फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश मोबाइल लोकेशन के आधार पर की जा रही है। नासिक क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी महेश कुलकर्णी ने बताया कि पकड़ में आए बदमाशों ने मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में दर्जनों लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम सप्ताह भर से जगह-जगह गुपचुप तरीके से छानबीन कर रही थी। पकड़े गए बदमाशों में नबी हुसैन एवं मजहर हुसैन निवासी सेंधवा बड़वानी, जावेद अली निवासी मोरवा, ताहिर अली थाना बिदर कर्नाटक शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से दो लोग यहां के एक होटल में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed