फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Foundation stone for expansion of Jayant Athletic Academy was laid

जयंत एथलेटिक अकादमी के विस्तारीकरण का किया शिलान्यास

Sun, 29 Nov 2020 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone for expansion of Jayant Athletic Academy was laid
अनपरा। नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रमोद अग्रवाल ने रविवार को जयंत क्षेत्र स्थित आवासीय एथलेटिक एकेडमी के विस्तारीकरण का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। इसके पूर्व जयंत और निगाही खदान का दौरा किया। जयंत की गंगा ड्रैगलाइन का संचालन देखा और तुर्रा सीम में सर्फेस माइनर के प्रथम नियोजन का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

एनसीएल, जयंत आवासीय एथलेटिक एकेडमी में युवा खिलाड़ियों को सीएसआर के तहत शिक्षा सुविधा के साथ, एथलेटिक्स विधा में राष्ट्रीय स्तर का नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण देती है। प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन में सुधार को देखते हुए यहां पर 40 अन्य लोगों के आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। यहां पर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देते हैं। इस दौरान अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने निगाही में उन्होंने, खदान के निरीक्षण के साथ, नव विकसित, व्यू पॉइंट का उद्घाटन किया और निगाही क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान एनसीएल के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक पीके सिन्हा, निदेशक(कार्मिक) बिमलेंदु कुमार, निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा, निदेशक एसएस सिन्हा, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, श्रमिक प्रतिनिधि, अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed