{"_id":"632ca4c13d2f9b516d1ce0b6","slug":"found-flaws-in-development-works-former-secretary-of-salkhan-suspended-sonbhadra-news-vns6756103152","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में मिली खामियां, सलखन का पूर्व सेक्रेट्री निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में मिली खामियां, सलखन का पूर्व सेक्रेट्री निलंबित
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सलखन के पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेट्री) को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। गांव में तैनाती के दौरान विकास कार्यों में अनियमितता और तबादले के बाद भी पत्रावली हस्तांतरण न करने का आरोप है। मामले की जांच एडीपीआरओ को सौंपी गई है।
उप निदेशक पंचायती राज की जांच में ग्राम पंचायत सलखन में कई कमियां पाई गई थीं। इस मामले में डीएम ने ग्राम पंचायत सलखन में हुए कार्यों की विस्तृत जांच के लिए टीम का गठन किया था। इसमें पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार की ओर से ट्रांसफर के बाद भी ग्राम पंचायत का चार्ज वर्तमान सचिव को स्थानांतरित न करने की बात सामने आई।
इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण में गुणवत्ता खराब पाई गई। ग्राम पंचायत में लगी स्ट्रीट लाइट भी घटिया क्वालिटी के मिले। इस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने गांव के पूर्व पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार को निलंबित करते हुए अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश सिंह को आरोपों की जांच के लिए नामित किया है।