फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Forest officer suspended for negligence in stopping illegal mining

Sonebhadra News: अवैध खनन रोकने में लापरवाही पर वन दरोगा निलंबित

Thu, 26 Jun 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Forest officer suspended for negligence in stopping illegal mining
बीजपुर। पिंडारी गांव में बिच्छी नदी से अवैध खनन व परिवहन रोकने में लापरवाही बरतने पर वन दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। डीएफओ की रिपोर्ट पर मुख्य वन संरक्षक ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

26 मई को रेणुकूट वन प्रभाग के डीएफओ भानेंद्र सिंह जरहा वन क्षेत्र के नर्सरी के भ्रमण पर आए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पिंडारी गांव की बिच्छी नदी से अवैध खनन हो रहा है। डीएफओ मौके पर पहुंचे तो खनन करा रहे लोग ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर भागने लगे। एक ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ ली गई। उसे अंजानी रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया था। इस मामले में डीएफओ ने लापरवाही बरतने पर वन दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर को पत्र भेजा था। पत्र का संज्ञान लेकर मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर मनीष मित्तल ने वन दरोगा शिवमंगल को निलंबित कर दिया। जरहा रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन रोकने में लापरवाही बरतने पर वन दरोगा शिव मंगल के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। उसे सोनभद्र डिविजन कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जल्द ही उसकी जगह दूसरे को तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed