{"_id":"606b54ab8ebc3ec39577f56b","slug":"forest-fire-near-fasils-park-stirred-up-sonbhadra-news-vns5835590115","type":"story","status":"publish","title_hn":"फासिल्स पार्क के पास जंगल में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फासिल्स पार्क के पास जंगल में लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
सलखन। विश्व की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक सलखन के फासिल्स पार्क के पास जंगल में सोमवार की सुबह आग लग गई। यह जानकारी जब वन विभाग के अधिकारियों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। तत्काल वन कर्मियों की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होतो धरोहर को नुकसान हो सकता था। सुरक्षित वन क्षेत्र से महज कुछ दूर ही यह घटना हुई।
फासिल्स पार्क के दक्षिणी हिस्से में सुबह के समय आग सुलगते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जब तक आग अपना विकराल रूप धारण करती वन विभाग के कर्मचारियों ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। रेंजर बलवंत सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और उससे कोई क्षति नहीं हुई है। लेकिन आग लगने की वजह का पता नहीं लगाया जा सका है।
बताया कि यदि आग विकराल होती तो फासिल्स पार्क जलने के साथ असपास के किसानों की फसल भी जल जाती। लेकिन मामूली आग को समय से बुझा लिया गया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। उन्बताया कि आग से बचाव के लिए फायर लाइन बनायी जा रही है। वन कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वन क्षेत्र में सतर्क रहें और जहां भी आग लगने की घटना हो वहां तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पाया जाए। जरूरत के अनुसार फायर ब्रिगेड की भी मदद ली जाए।