फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Forest Department hindering development over NOC issue

Sonebhadra News: एनओसी के नाम पर विकास में बाधा बन रहा वन विभाग

Sun, 21 Jun 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Forest Department hindering development over NOC issue
कोन। सरकार आपके द्वार अभियान के तहत शनिवार रात आयोजित जन चौपाल में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान वन विभाग की एनओसी के अभाव में विकास कार्यों के लंबित रहने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। ग्रामीणों ने शिकायत की कि सड़क, नाली और पुलिया जैसे विकास कार्य वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण वर्षों से अधर में लटके हैं। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में एनओसी के नाम पर वन विभाग को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य सरकार की प्राथमिकता है। वन विभाग अपनी औपचारिकताएं पूरी करता रहे लेकिन इनके कारण वर्षों तक परियोजनाएं नहीं रुकनी चाहिए। उन्होंने पटवथ-बसुहारी मार्ग का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्षों से कार्य लंबित रहना उचित नहीं है। जन चौपाल में कुसुम शर्मा ने महाविद्यालय और इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई, जबकि शशांक मिश्र ने अधूरे पड़े कोन-तेलगुड़वा मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, हर घर नल योजना और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed