फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Force alert of district regarding Bihar Vis election

बिहार विस चुनाव को लेकर जिले की फोर्स अलर्ट

Mon, 12 Oct 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Force alert of district regarding Bihar Vis election
दुद्घी क्षेत्र में रात्रि में गस्त करते उपजिलाधिकारी रमेश कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष ? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। पड़ोसी बिहार राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है। सोमवार को विंध्याचल परिक्षेत्र के आईजी पीयूष श्रीवास्तव और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दरमा मोड़, गोटीबांध, सुअरसोत चेकपोस्ट और बिहार बार्डर का निरीक्षण किया। आईजी ने बिहार से आने-जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की संघन चेंकिग करने समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि जिले से सटे बिहार में विधान सभा चुनाव की बिगुल बज चुका है। वहां पर नक्सली या अपराधी किसी घटना को अंजाम देकर पुलिस से बचने के लिए जिले के सीमावर्ती इलाकों में पनाह प लेने पाएं। इसको लेकर यूपी पुलिस चौकन्ना हो गई। सोमवार को कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ आईजी और एसपी ने बिहार से सटे माची थाना क्षेत्र केउजारी टोला समेत अन्य जगहों पर निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने पुलिस कर्मियों को बार्डर पर 24 घंटे तैनात रहने का निर्देश दिया। कहा कि जंगली रास्तों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। बिहार से आने वाले वाहनों और व्यक्तियों की जांच करें। इसके लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि सीमा से सटे थानों की पुलिस आपस में सामजंस्य स्थापित कर कांबिंग करें। मुखबिरों को अलर्ट रखा जाए। एएसपी नक्सल डॉ. राजीव कुमार ने आईजी को बार्डर पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किए गए पुलिस कर्मियों आदि के बारे में जानकारी दी। सदर सीओ अभिनव यादव ने भी बिहार में होने वाले चुनाव केदृष्टिगत सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। पन्नूगंज थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय, रायपुर एसओ हेमंत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed