फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   For three days, power cuts

आज से तीन दिन तक सात घंटे बिजली कटौती

Wed, 11 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Wed, 11 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
For three days,  power cuts
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
22 घंटे बिजली आपूर्ति पाने वाले अनपरा परिक्षेत्र (गैर परियोजना इलाका) में 11 मई से 13 मई तक दिन में सात घंटे तक बिजली की कटौती जाएगी। बिजली विभाग का दावा है कि आगे चलकर बरसात को सीजन को देखते हुए  पेड़ों की छंटाई और टेढ़े-मेढ़े बिजली पोलों को सीधा करने के लिए कटौती का निर्णय लिया गया है। उधर, 43 से 44 डिग्री तापमान के बीच 12 घंटे में सात घंटे  बिजली कटौती की खबर ने उपभोक्ताओं  की नींद उड़ा दी है। अनपरा, औड़ी और गरबंधा इलाके में बीना स्थित 132केवीए विद्युत उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन


तीनों इलाकों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन पेड़ों की छंटाई और पोलों के सीधा करने के कार्य का हवाला देते हुए विद्युत महकमे 11 से 13 मई तक सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम को चार बजे से सात बजे तक विद्युत कटौती का नया शिड्यूल जारी कर दिया है। जेई विमलेश सिंह का कहना है कि इस अवधि में पेड़ों की कंटाई-छंटाई, ढीले तारों को टाइट करना और टेढ़े पोलों को सीधा करने का कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन

वहीं उपभोक्ताओं का कहना था कि अभी मई का पहला पखवारा भी नहीं बीता है। वहीं सूरज की किरणें सूर्योदय के साथ ही आग उगलनी शुरू हो जा रही है।

ऐसे में महज दिन में सात घंटे की कटौती परेशानी का सबब तो बनेगी ही, मरीजों, बुजुर्गों के लिए यह कटौती तड़पाने वाली होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed