Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   For many years, consignments of narcotic syrup were being transported to Bangladesh via Sonbhadra.

Sonebhadra News: सोनभद्र के रास्ते कई वर्षों से बांग्लादेश पहुंचाई जा रही थी नशीले सिरप की खेप

Tue, 02 Dec 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
For many years, consignments of narcotic syrup were being transported to Bangladesh via Sonbhadra.
सोनभद्र। सोनभद्र में 18 अक्तूबर की रात नशीले कप सिरप लदे कंटेनर नहीं पकड़े गए होते तो तस्करी का खेल अभी तक राज ही बना रहता। इससे पहले वर्ष 2021 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छानबीन में पूर्वांचल सहित यूपी के कई जिलों में नेटवर्क फैले होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन

फर्जी बिलिंग के जरिये कफ सिरप खपाने की भनक पर औषधि नियंत्रण विभाग ने कई फर्मों के लाइसेंस भी निरस्त किए थे लेकिन बाद में चुप्पी साध ली गई। इसका फायदा उठाकर शुभम ने रांची के शैली ट्रेडर्स के जरिये अपना राज तो जमाया ही सहारनपुर के विभव राणा ने भी जीके ट्रेडर्स के माध्यम से तस्करी का खेल जारी रखा।
विज्ञापन

नशे के रूप में प्रयोग के लिए फेंसेडिल कफ सिरप का काला कारोबार साल 2018 में ही बांग्लादेश तक फैल गया था लेकिन इसके नेटवर्क की जानकारी वर्ष 2021 में सामने आई थी। उस समय एनसीबी लखनऊ और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने जौनपुर से फेंसेडिल की 61000 शीशियां जब्त की थी। जांच में पता चला कि पकड़ा गया सिरप विभोर राणा के स्वामित्व वाले जीआर ट्रेडिंग और बिट्टू कुमार के स्वमित्व वाले सचिन मेडिकोज का है। पता चला था कि फेंसिडिल बनाने वाली कंपनी एबाट हेल्थ केयर लिमिटेड ने जीआर ट्रेडिंग को 300 से ज्यादा दवाओं के वितरण के लिए सुपर डिस्ट्रीब्यूटर का दर्जा दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
कई कंपनियों की मिली थी फर्जी इनवाइस
जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 के बीच बालाजी एजेंसी वाराणसी, वैजयंती इंटरप्राइजेज चंदौली, कुणाल फार्मा आगरा और मां अंबे मेडिकल एजेंसी को थाेक में एक लाख 19 हजार शीशी सिरप की बिक्री दिखाई गई है। यह भी पता चला कि तस्करी के लिए भेजे जाने वाली कफ सिरप की आपूर्ति ऐसे फर्मों को भी दिखाई गई जिनका ड्रग लाइसेंस पहले ही निरस्त हो चुका था। पलक फार्मा अमीनाबाद, लखनऊ का फर्जी बिल पाए जाने का दावा किया गया और विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
--
30 फर्मों का कागज पर ही होता था संचालन
इससे जुड़े मामले में हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में एनसीबी की तरफ से बताया गया कि 2021 में पकड़े गए नशीले सिरप की तस्करी में सहारनपुर की फर्म सचिन मेडिकोज और जीआर ट्रेडर्स की प्रमुख भूमिका थी। कागजातों की छानबीन में मालूम हुआ कि 13 जनवरी 2021 को जीआर ट्रेडर्स ने पंजाब फ्रंट कैरियर के जरिए उत्तराखंड के रूड़की और भगवानपुर के 35 फर्मों को कफ सिरप भेजा।
छह फर्मों ने उसी महज चार घंटे के भीतर बद्रीनाथ ट्रांसपोर्ट के जरिए सारा सिरप सचिन मेडिकोज पहुंचा दिया। इसके बाद मेडिकोज ने उस खेप को कार्तिक रोड लाइंस से सुल्तानपुर, वाराणसी, चंदौली स्थित ऐसी फर्मों को भेज दिया जिनका कहीं वास्तविक वजूद नहीं था। सत्यापन में उत्तराखंड की भी 30 फर्म कागज पर चलती पाई गईं।
उस समय एनसीबी ने और भी कई गड़बडियां पाए जाने का दावा किया था लेकिन बाद में यह मसला ठंडा पड़ गया और शैली ट्रेडिंग के माध्यम से शुभम के रूप में कफ तस्करी का एक नया सरगना सामने आ गया।
--
विभव-शुभम के कनेक्शन की जांच कर रही पुलिस
सहारनपुर के विभव राणा और वाराणसी के शुभम जायसवाल के बीच कनेक्शन क्या है? इसको लेकर भी टीमें जांच में जुटी हुई हैं। बांग्लादेश तक सिरप पहुंचाने के लिए जिस तरह से सोनभद्र के रूट का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है उसको देखते हुए सोनभद्र से भी तो उनके संबंध नहीं जुड़े इसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि अभी अधिकृत रूप से इस पर कुछ भी कहने से बचा जा रहा है।

--
वर्जन -
कफ सिरप तस्कर गिरोह की जड़ें यूपी के कई जिलों में फैली हैं। एसआईटी जांच में जुटी हुई है। सरगना शुभम के पिता भोला को कोलकाता से गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। - अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed