फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Food safety team could not take samples due to protests

विरोध के चलते खाद्य सुरक्षा टीम नहीं ले सकी सैंपल

Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Food safety team could not take samples due to protests
त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच में जुटी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को शुक्रवार को अनपरा बाजार में कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। सैंपल लेते समय दुकानदार ने अफसरों को रोक दिया। विवाद इतना बढ़ा कि टीम को फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने के बाद भी टीम बिना सैंपल लिए लौट गई। उन्होंने इसकी सूचना एडीएम समेत अन्य अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी सुशील सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अनपरा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई की दुकानों की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। शाम करीब चार बजे एक किराना की दुकान पर टीम मैदा का सैंपल ले रही थी। दुकानदार के भाई ने विरोध करते मैदा का सैंपल नहीं दिया और उसने काफी संख्या में लोगों को बुला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का काम किया। उन्होंने बताया कि एडीएम और एसडीएम को मामले से अवगत कराते हुए पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर बाद फोर्स ने दुकान पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस के मौजूद होने के बाद भी दुकानदार के भाई ने मैदा का सैंपल नहीं लेने दिया। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले के बारे में जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही होगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दूबे, प्रमोद सोनकर शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed