फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Food department examined samples in many stores

खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों की जांच कर लिया नमूना

Fri, 16 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Food department examined samples in many stores
सोनभद्र। खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को रेनुकूट बाजार स्थित खाद्य विक्रय प्रतिष्ठान रामडेयरी से पनीर का नमूना व मेसर्स मंसूरिया स्टोर से कुट्टू का आटा का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य टीम द्वारा अनपरा बाजार स्थित सुरेन्द्र कुमार जैन के प्रतिष्ठान से नमकीन तथा मे. जायसवाल जनरल स्टोर से किशमिश का नमूना (कुल चार नमूने) संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूने को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नमूना संग्रहण के साथ-साथ शासन के निर्देश के अनुपालन में भारतीय मिठाइयों को रखने हेतु प्रयुक्त कन्टेनर/ट्रेपर बेस्ट बिफोर दिनांक अनिवार्य रूप से तथा डेट आफ मैन्युफैक्चरिंग स्वैच्छिक रूप से प्रदर्शित करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। इस बाबत जिला अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों पर नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 24 अक्टूबर तक तक विशेष अभियान चलेगा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दूबे, प्रमोद कुमार सोनकर शामिल थें। आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिए लगातार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed