फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Folk arts brought alive on stage

Sonebhadra News: मंच पर लोक कलाओं को किया जीवंत

Sat, 02 Nov 2024 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Folk arts brought alive on stage
- शिवद्वार में हुआ लोक कला सांस्कृतिक महोत्सव
विज्ञापन

शिवशक्ति लोक संगीत रंगमंच संस्थान के बैनर तले गुप्तकाशी शिवद्वार में लोक कला सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रदेश के कई जिलों से आए 53 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि कवि सूर श्याम पांडेय और विशिष्ट अतिथि देवचरन यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि लोक कलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। इनसे अपने स्थानीय समाज को एक खास पहचान मिलती है। लुप्त होती लोक कलाओं के संरक्षण के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम की शुरुआत भोलेनाथ की वंदना से चंदौली से आए राजू यादव ने की। कन्हैया यादव ने निर्गुण गाया। गड़बड़ा से आई फागुनी देवी ने बिरह गीत सुनाया। सतीश दीवाना ने भजन, दशरथ सिंह चौहान ने कौवाली, गजानन पांडेय ने विदाई गीत, संतोष यादव ने सोरठी, राजेंद्र यादव ने कजरी की प्रस्तुति दी। करमा, नटुआ, कोलदहकी, दादरा, सोरठी समेत अन्य लोकगीतों, लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति से कलाकारों ने मन मोहा। कार्यक्रम में संरक्षक डॉ .परमेश्वर दयाल पुष्कर, लवकुश उमर, दयाशंकर रौनियार, दशरथ सिंह चौहान, सुरेश गिरी, सोहन मौर्या, कवि मुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
बस पर गिरा हाईटेंशन तार, लगी आग
कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह गांव में हाइवोल्टेज विद्युत तार टूटकर घर के बाहर खड़ी बस पर गिर गया। हादसे में बस धू-धूकर जल गई। मुड़िलाडीह गांव निवासी बस मालिक भोला प्रसाद पाठक ने बताया कि दीपावली पर्व पर बृहस्पतिवार रात्रि बस को धोकर पूजा पाठ किया। बस घर के बाहर खड़ी थी। देर रात करीब 11:30 बजे घर के पास से गुजरा हाइवोल्टेज तार अचानक बस के ऊपर गिर गया, जिससे बस में आग लग गई। आग से बस में हुए धमाकों की आवाज सुनकर परिजन घर के बाहर निकले तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। आग बुझाने में बस चालक सुरेश शर्मा (42) भी झुलस गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में सफल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed