फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   fluoride in water

पानी में चार गुना फ्लोराइड मिला

Sun, 25 Jun 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 25 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
fluoride in water
प्रदूषित पानी के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
लोक विज्ञान संस्थान देहरादून की तरफ से ऊर्जांचल में स्थापित आरओ प्लांट एवं अन्य जल स्रोतों से उठाए गए सैंपल के लैब टेस्ट में प्रदूषण के भयावह आंकड़े सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि आरओ प्लांटों के पानी में मानक से काफी अधिक फ्लोराइड मिला है।
विज्ञापन



अन्य खतरनाक रासायनिक तत्वों की भी अधिक मात्रा ने नींद उड़ा दी है। रविवार को जैसे ही रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने प्रदर्शन कर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। संजीदगी न दिखने पर आंदोलन की  चेतावनी दी।
विज्ञापन



पिछले माह पीएसआई देहरादून की टीम ने अनपरा से सटे पिपरी सोनवानी, रणहोर और सेंदूर गांव के पानी का सैंपल उठाया था। लैब टेस्ट के बाद रविवार को पिपरी सोनवानी की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई। यहां से उठाए गए सभी बारहों सैपल में फ्लोराइड की अत्यधिक मात्रा पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हैरत की बात यह है कि यहां के दो आरओ प्लांटों के सैंपल भी फ्लोराइड के अत्यधिक मात्रा की पुष्टि हुई है। पिपरी-बेलवादह सीमा पर मायाराम के घर के पास स्थित आरओ प्लांट में फ्लोराइड की मात्रा प्रति लीटर 2.56 एमजी और गाव के बीच स्थित आरओ प्लांट-टीडब्ल्यू के पानी में फ्लोराइड की मात्रा 4.08 एमजी तक पाई गई है।



जबकि इसका स्टैंडर्ड मानक एक एमजी है। इसी तरह ब्रह्मनारायण सिंह, मंधारी, प्रधान सरदार मान सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय, अर्जुन, बबुली, राजकुामर, महादेव, महावीर के घर के पास के हैंडपंपों में भी फ्लोराइड की अत्यधिक मात्रा मिली है। इसी तरह अन्य रासायनिक तत्वों की भी बहुलता बताई जा  रही है।  इससे खफा प्रधान मानसिंह, गुलाब प्रजापति, रामअधीन, जनकधारी, ज्वाला, मोहनलाल भारती, सुनील, बबल खरवार, रूपलाल ने गांव में प्रदर्शन कर आवाज उठाई। कहा कि जल्द प्रभावी पहल नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed