{"_id":"58d802a64f1c1b297d1a16b9","slug":"flip-flop","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियों पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियों पर लगाई फटकार
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
मौके पर निरीक्षण करने के लिए पहंुची जिलाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने रविवार को सुबह अचानक राबर्ट्सगंज नगर के विकास कार्यों साफ-सफाई, रोड और नाली निर्माण आदि का औचक निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण में विकास कार्यों की पोल खुली तो संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई। जांच में मिली खामियों पर लापरवाहों के खिलाफ एफआईआर का निर्देश दिया। इस कार्रवाई के बाद संबंधितों में हड़कंप मचा रहा।
डीएम ने शोभनाथ मंदिर के पास साफ-सफाई, नाली-निर्माण, सड़क निर्माण, फ्लाईओवर के नीचे गंदगी पाए जाने पर संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई। बढ़ौली चौराहा से सिंचाई डाक बंगले रोड पर 27 लाख की लागत से 170 मीटर लंबी बनी रोड में गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर जेई और एई को मौके पर तलब किया।
आरसीसी रोड, जो हाल में ही बनी है, को खुदरा होने एवं जूते से रगड़ने पर बालू छोड़ने, नाली आदि अधूरी बनाने, साइड रोड के इंटरलाकिंग के ईंट काफी कमजोर पाए जाने पर सड़क की तकनीकी जांच लोक निर्माण विभाग से कराने और लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बढ़ौली चौराहे से सिविल लाईन रोड पर अतिक्रमण और गंदगी मिलने के साथ ही कराए गए कार्यों की अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डीपी सिंह को तकनीकी जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
संत जेवियर्स स्कूल के सामने गंदगी, विकास नगर संपर्क-मार्ग की इंटरलांकिंग रोड की गुणवत्ता खराब, नाली का काम खराब, नाली में इस्तेमाल होने वाले ईंट दोयम नंबर, नालियों में कचरा जमा होने, पालीथिन जमा होने, नालियों की सफाई न होने, तहसील राबर्ट्सगंज परिसर के सामने, अदिति स्वीट्स हाउस के सामने गंदगी पर संबंधितों को फटकार लगाई। पूरब
मोहाल दलित बस्ती और टैगोर नगर का भी स्थलीय निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज कार्यालय, पुलिस चौकी रोड, पानी टंकी का निरीक्षण किया। जिला आबकारी कार्यालय परिसर, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर, राम जानकी परिसर, संकट मोचन मंदिर परिसर से होते हुए रामलीला परिसर और मुख्य बाजार के साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम रामचंद्र भी मौजूद रहे।