Sonbhadra: जल्द साकार होकर सोनांचल से हवाई सफर का सपना, रनवे सहित अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों का काम पूरा
अति पिछड़े सोनभद्र जिले के लोगों के हवाई सफर का सपना अब शीघ्र ही साकार होगा। म्योरपुर एयरपोर्ट के संचालन का जिम्मा सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अति पिछड़े सोनभद्र जिले के लोगों के हवाई सफर का सपना अब शीघ्र ही साकार होगा। म्योरपुर एयरपोर्ट के संचालन का जिम्मा सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया है। शुक्रवार को इसके लिए दोनों पक्षों की ओर से एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। माना जा रहा है कि वर्षों से निर्माणाधीन इस एयरपोर्ट के निर्माण में अब तेजी आएगी।
साल के अंत तक यहां से उड़ान शुरू हो सकेगा। केंद्र सरकार के रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत म्योरपुर में स्थित हवाईपट्टी का विस्तार कर एयरपोर्ट का रूप दिया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से यहां एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशन में विस्तारीकरण का कार्य जारी है। रनवे का कार्य पूरा हो चुका है।
प्रशासनिक भवन, प्रतीक्षालय, पार्किंग, टर्मिनल भवन आदि का काम भी काफी हद तक पूरा हो चुका है। बाउंड्री निर्माण का कार्य जारी है। प्रदेश सरकार भी एयरपोर्ट के निर्माण कार्य पर निरंतर निगरानी कर रहे हैं। पहले इसे अक्तूबर 2021 तक ही शुरू किया जाना था, लेकिन एन वक्त पर पार्किंग एरिया के कुछ हिस्से पर जमीन विवाद के कारण मामला अटक गया।
बाद में मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन जमीन की बाधा दूर न होने से काम को गति नहीं मिल सकी। अब इसे साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखकर काम किया जा रहा है। जिला प्रशासन भी इसी के मद्देनजर जमीन से जुड़ी बाधाओं को दूर कराने में जुट गया है। इसके लिए पिछले दिनों तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे भी किया था। अब एमओयू साइन होने के बाद निर्माण के अवरोधों के शीघ्र दूर होने और एयरपोर्ट के चालू होने की उम्मीद बढ़ गई है।