फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Flaws found in the control area during inspection

निरीक्षण के दौरान कंटोमेंट एरिया में मिली खामियां

Fri, 19 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in the control area during inspection
सोनभद्र। कोरोना पाजिटिव पाये गए लोगों के क्षेत्रों में बने कंटोमेंट एरिया में सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। ऐसे क्षेत्रों में दी जाने वाली सुविधाएं और बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति गंभीरता नहीं बरती जा रही है। इसका खुलासा जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निरीक्षण के दौरान हुआ है। पिछले दिनों डीएम ने राबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित कंटोमेंट एरिया का निरीक्षण किया। यहां रहने वाले लेेखपालों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद विकास नगर को कंटोमेंट एरिया घोषित किया गया है। डीएम ने दो दिन पूर्व किये गए निरीक्षण में पाया कि विकास नगर कॉलोनी में गली को बैरिकेडिंग कर लॉक नहीं किया गया है। हॉटस्पॉट में कोई पुलिस बल मौके पर उपस्थित नहीं थे। उन्होंने हॉटस्पॉट स्थल की गली में सभी बैरिकेडिंग पर एक पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों की डयूटी लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने निरीक्षण में पाया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में लोग अनावश्यक इधर-उधर घूमते पाए। इस पर स्वयं के बचाव के लिए घरों से बाहर निकलने का निर्देश लोगों को दिया गया। हॉटस्पॉट के तहत मकानों में कोरोना संक्रमित पाए गए मकानों पर पोस्टर चस्पा नहीं पाया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान और तहसीलदार को निर्देश दिया कि जो भी कमियां पाई जा रही हैं उन्हें तत्काल दूर किया जाए। संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता व सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लोगों को निर्देशित किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान तीन मोटरसाइकिल का चालान कराया। हॉटस्पॉट अंतर्गत डिलीवरी की व्यवस्था के लिए किसी भी प्रकार का कोई पंफलेट घरों में नहीं दिए गए हैं। हॉटस्पॉट अंतर्गत खाद्य सामग्री की आपूर्ति के लिए सीडीओ को अधिकृत किया गया लेकिन मौके पर डोर टू डोर डिलीवरी की व्यवस्था नहीं पाई गई। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम ने व्यवस्था को दूरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed