{"_id":"69ebaf4d62fb53998b0c453e","slug":"five-students-who-studied-in-the-umeed-ki-kaksha-class-of-hope-scored-over-80-marks-in-the-10th-grade-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-145441-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: उम्मीद की कक्षा से पढ़कर 5 बच्चों ने 10वीं में 80 % से ज्यादा अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: उम्मीद की कक्षा से पढ़कर 5 बच्चों ने 10वीं में 80 % से ज्यादा अंक
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज के उम्मीद कार्यक्रम के तहत निशुल्क पढ़ाई कर बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन क
चुर्क। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क की ओर से वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क कोचिंग के लिए संचालित उम्मीद कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन किया है।
पांच से ज्यादा बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन बच्चों व उनके मेंटर बने काॅलेज के छात्रों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया।
संस्थान के नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर कृपा शंकर वर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें एकाग्रता के साथ अध्ययन करने, माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने और अपनी वस्तुओं को व्यवस्थित रखने की आदत विकसित करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने छात्रों के लिए कॉपी, पेंसिल एवं पेन की व्यवस्था के लिए व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बैग देकर सम्मानित किया गया। फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सिकंदर और प्रशांत पांडेय ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत वंचित एवं अन्य सभी छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ने वर्ष 2018 में उम्मीद कार्यक्रम शुरू किया था।
इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार पटेल, अधिष्ठाता डॉ. हिमांशु कटिहार, अधिष्ठाता डॉ. डीके त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष डॉ.आमोद कुमार तिवारी, विभागाध्यक्ष डॉ. रवि प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।