{"_id":"9b67c112254580c9be391666001decf0","slug":"five-robbers-arrested-after-police-encounter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ केे बाद पुलिस ने अंतरप्रांतीय पांच लुटेरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ केे बाद पुलिस ने अंतरप्रांतीय पांच लुटेरों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा खास पुलिया के पास बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अंतरप्रांतीय पांच लुटेरों को पकड़ कर पिछले माह तेलगुड़वा में पेट्रोल पंप पर हुई लूट का पर्दाफाश कर दिया।
लुटेरों के कब्जे से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस और चोरी की छह बाइक, लूट का करीब 20 हजार रुपये व चार मोबाइल बरामद हुई है। आरोपियों का पुलिस कर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में चालान कर दिया गया। उक्त जानकारी गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी रामलाल वर्मा ने अपने दफ्तर पत्रकारों को दी।
गुरुवार की देर शाम एसपी आरएल वर्मा को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि 29 दिसंबर,15 की रात स्वदेश फिलिंग पेट्रोल पंप तेलगुड़पा पर लूटपाट करने वाले बदमाश कोटा-बसुधा मार्ग पर कहीं जाने के लिए एकत्र हो रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक शंभूशरण यादव, ओबरा सीओ प्रवीण यादव, स्वाट टीम के प्रभारी वीके सिंह, चोपन थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य, ओबरा एसओ वीरेंद्र यादव, डाला चौकी प्रभारी बृजराज यादव और सब इंस्पेक्टर देव प्रकाश यादव ने कोटा खास पुलिया के पास घेरेबंदी की।
करीब सवा सात बजे कोन की ओर से तीन बाइक से पांच युवक तेलगुड़वा की तरफ जा रहे थे रास्ते में पुलिस कर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तभी दो युवक तमंचे से फोर्स पर फायर झोंक कर भागने लगे। लेकिन खुद का बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर पीछा कर पांचों को वाहन समेत पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर युवकोें ने गुनाह कबूल करते हुए सच्चाई बताया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अंतरप्रांतीय लुटेरे शब्बीर खान पुत्र अल्लाउद्दीन निवासी शाहपुर, शमशेर अली पुत्र शमसुद्दीन निवासी परौरा थाना अदलहाट, मुमताज पुत्र हातिम अली निवासी गिधिया, कृष्ण दत्त तिवारी पुत्र दयानिधि तिवारी निवासी केवाल और फिरोज खान पुत्र सोहराब खान निवासी मिटहनिया थाना कोन जिन तीनों बाइक से जा रहे थे वे चोरी की थी।
लुटेरों की निशानदेही पर तीन और चोरी की बाइक, स्वेदश फिलिंग पेट्रोल पंप से लूटे गए करीब 77 हजार में से 20150 रुपये नगद, चोर मोबाइल, दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस मिला है। पकड़े गए आरोपियों का पूछताछ के बाद लूट, जानलेवा हमला समेत अन्य धारा में चालान कर दिया गया।
एसपी ने लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। लुटेरों को दबोचने मेें कां. वीरेंद्र कुशवाहा, विवेक राय, बृजेश रघुवंशी, सीताराम, विजय बहादुर यादव, अजय यादव, श्यामबिहारी, इरशाद अली अंसारी, मनोज सिंह का अहमय योगदान रहा।