फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five injured in Bolero-Tempo collision in Sonbhadra

सोनभद्र में बोलेरो-टेंपो की टक्कर में पांच घायल

Tue, 08 Dec 2020 04:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Five injured in Bolero-Tempo collision in Sonbhadra
बभनी। महुअरिया-शीशटोला मार्ग के बरवाटोला गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो की टेंपो से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने सभी घायलों को उपचार के लिए बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया।
विज्ञापन

महुअरिया मोड़ से शीशटोला छत्तीसगढ़ संपर्क मार्ग पर दूल्हा व अन्य बारातियों को लेकर बोलेरो छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही थी। रास्ते में शीशटोला से महुआरिया बभनी की तरफ जा रहा टेंपो बोलेरो से टकरा गया। इस हादसे में टेंपो सवार पांच लोग घायल हो गये। बोलेरो और टेंपू में टक्कर होते ही आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो में फंसे सभी लोगों को ग्रामीणों की मदद से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहीं बोलेरो में सवार बाराती, दूल्हा दुल्हन चालक समेत फरार हो गये। घायलों में राम प्रकाश (28) निवासी भलपहरी, मानमती (30) निवासी भलपहरी, रामजतन (60) निवासी केसारी सहित अन्य दो लोग शामिल हैं। डॉ. दिशा गुप्ता ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घायलों में तीन को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है जहां सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed