फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five including woman arrested with stolen goods

Sonebhadra News: चोरी के सामान के साथ महिला समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Five including woman arrested with stolen goods
रेणुसागर। अनपरा पुलिस ने बुधवार की सुबह चोरी के सामान के साथ महिला समेत पांच चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से साढ़े 19 हजार नकद और चोरी के आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान मिला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर जेल भेज दिया। अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने बताया कि सोमवार को थानाक्षेत्र के आरबी सिंह ने पुलिस को अपने घर में चोरी होने की सूचना दी थी। इसके पूर्व भी एक चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त तेज कर दिया था। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर करहिया पहाड़ी स्थित एक घर से कुछ लोगों चोरी के सामान का बंटवारा करते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान चोरों के पास से नकद के साथ चोरी के कई सामान बरामद हुए। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम अनिल भारती, उसकी पत्नी चंचल निवासी करहियां, रिषभ, घमड़ी धरिकार निवासी डिबुलगंज, अजय गुप्ता निवासी रेणुकूट बताया। चोरों के पास से सोने व चांदी के आभूषण, 13 मोबाइल, एक टैबलेट, एक लैपटाप और साढ़े 19 हजार रुपया नकद मिला। पूर्व में दर्ज चोरी के मामलों में पीड़ितों ने थाने आकर अपने सामान की पहचान की। एसओ ने बताया कि पकड़े गए सभी चोर नशा करते हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed