फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five including child died due to lightning amid heavy rain

Sonebhadra News: तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से बालक समेत पांच की मौत

Thu, 22 Jun 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Five including child died due to lightning amid heavy rain
चोपन (सोनभद्र)। तेज बारिश के बीच बृहस्पतिवार की दोपहर में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना चोपन थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव की है। मृतकों में एक बालक और किशोर भी हैं। वहीं एक महिला समेत तीन लोग बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिंदूरिया गांव में पुल के पास गांव के बिंदू पांडेय का खेत है। खेत की रखवाली के लिए बीच में झोपड़ी बनी है। बृहस्पतिवार की दोपहर में कुछ लोग वहां बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के बीच अचानक बिजली गिरने से झोपड़ी में बैठे चोपन के प्रीतनगर निवासी कृष्ण गोपाल सिंह (60), गोली (25), सिंदूरिया निवासी अलगू (62) की मौके पर ही मौत हो गई। पास में बैठे आत्मा तिवारी (40) व महलपुर निवासी राजू तिवारी (48) भी बिजली की चपेट में आए। उन्हें तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालात सामान्य है। उधर, सिंदूरिया गांव के टोला बखड़ौर में उमेश अगरिया (14) पुत्र भुलेस अगरिया की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। उमेश घर के बाहर खड़ा था। अचानक बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया। चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सीएचसी पहुंचकर सभी शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं जुगैल थाना क्षेत्र टापू गांव निवासी फूलमति पत्नी भगवान दान बिजली गिरने से झुलस गईं। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

छत पर जाते समय बालक पर गिरी बिजली

सलखन। चोपन थाना अंतर्गत पाइका गांव में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से एक बालक की मौत हो गई। गांव निवासी संत कुमार मिश्र का पुत्र उत्कर्ष (11) दोपहर में घर से निकलकर छत पर जाने के लिए सीढ़ी चढ़ रहा था। इसी बीच शुरू हुई बारिश के दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। उसकी चपेट में आने से उत्कर्ष झुलस गया। कुछ देर बाद ही उत्कर्ष की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उत्कर्ष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed