फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five got solution, 81 returned with hope

Sonebhadra News: पांच को मिला समाधान, 81 उम्मीद लेकर लौटे

Sat, 05 Aug 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Five got solution, 81 returned with hope
दुद्धी। स्थानीय तहसील सभागा में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम चंद्र विजय सिंह ने ग्रामीणों की फरियाद को सुना। उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां कुल 86 मामले आए। इसमें पांच का निस्तारण मौके पर हो सका। उधर, सदर तहसील में एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी डॉ यशवीर सिंह, एसडीएम सुरेश रॉय, तहसीलदार ब्रजेश वर्मा, सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पैमाइश के बाद भी वन दरोगा नहीं जोतने दे रहे खेत
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे हुमेलदोहर गांव निवासी बालमुकुंद डीएम के समक्ष विंढमगंज वन क्षेत्र के दरोगा पर खेत जोताई न करने देने की शिकायत की। आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट के निर्देशानुसार हमारी खेतों की पैमाइश सभी अधिकारियों के सामने हुई है। पथरगड्डी होने के बाद जोत कोड कर रहे हैं। बावजूद वन दरोगा की ओर से खेतों में जोताई करने पर रोका जा रहा है। डीएम ने वनविभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन घर से बाहर करने का आरोप
पिपरी के तुर्रा निवासी अनामिका पत्नी जगलाल ने एसपी के समक्ष पहुंच कर मकान स्वामी पर जबरन घर से बाहर निकालने की शिकायत की। अनामिका ने कहा कि मकान स्वामी अवैध जमीन को कब्जा कर मुझे बेच दिया है। अब उसी भूमि को किसी अन्य लोगों के साथ ज्यादा रुपये में बेचकर मुझे हटाना चाहता है। एसपी ने सीओ पिपरी से मामले को दर्ज कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग
घोरावल। संपूर्ण समाधान दिवस पर अहरौरा के ग्रामीणों ने गांव के चकरोड नंबर 105 पर हुए अवैध कब्जे को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह प्रकरण 2016 से चला आ रहा है। 2019 में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक अवैध कब्जा नहीं हट सका। इससे आवागमन में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। एसडएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed