{"_id":"5abd23644f1c1ba9618b45e5","slug":"five-feeder-trips","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनल में घुसा चूहा पांच फीडर हुए ट्रिप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनल में घुसा चूहा पांच फीडर हुए ट्रिप
अमर उजाला ब्यूराो/साोनभ्ाद्र
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। 33/11 केवीए के बांसी सब स्टेशन पर स्थापित पैनल में बुधवार की देर रात तेज आवाज के साथ सब स्टेशन के सभी पांचों फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति ठप होने की खबर से हड़कंप मच गया। बिजली कर्मी रात में फाल्ट ढूंढते रहे मगर कामयाबी नहीं मिली। सुबह बिजलीकर्मियों को फाल्ट ढूंढने के दौरान पैनल में मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। इस दौरान 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
बताया जाता है कि बुधवार की देर रात्रि लगभग एक बजे के आसपास बांसी सब स्टेशन के पैनल में तेज आवाज हुई। आवाज होते ही अनपरा, गरबंधा, रेलवे, एमजीआर, औड़ी फीडर ट्रिप हो गई। एक साथ कई जगहों पर बत्ती गुल होते ही हड़कंप मच गया। सब स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों ने फाल्ट ढूंढने का रात्रि में काफी प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लग पाई।
जब सुबह हुई तो देखा कि पैनल में एक चूहा मरा पड़ा हुआ है। अवर अभियंकता विमलेश सिंह ने बताया कि बुधवार रात एक बजे आपूर्ति बाधित हुई थी। बिजलीकर्मियों ने गुरुवार सुबह 11:45 बजे आपूर्ति बहाल कर दी है। पैनल में चूहा घुसने से फाल्ट हो गया था।