फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five daughters resumed their studies on the initiative of the CO.

Sonebhadra News: सीओ की पहल पर पांच बेटियों ने फिर से शुरू की पढ़ाई

Mon, 03 Nov 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Five daughters resumed their studies on the initiative of the CO.
सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने पढ़ाई छोड़ चुकीं पांच बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से दोबारा जोड़ा। हाथीनाला थाना क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल बेलहत्थी में सोमवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयं छात्राओं का प्रवेश कराया और लैपटॉप से उनके छात्रवृत्ति फॉर्म भी ऑनलाइन भरे।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य से जानकारी के दौरान पता चला कि विद्यालय की पांच छात्राएं पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी हैं। इस पर सीओ डॉ. द्विवेदी ने अभिभावकों से संपर्क किया। उन्हें समझाकर छात्राओं को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। जिन छात्राओं का दाखिला हुआ, उनमें रनिया, पूजा कुमारी, ममता, सीता कुमारी और ज्योति शामिल हैं। इन सभी को विद्यालय बैग भी भेंट किए गए। सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने कहा कि हर बेटी को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना ही सच्चे अर्थों में नारी सशक्तीकरण है। उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य, महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। सीओ ने बालिकाओं को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फेक अकाउंट, डिजिटल ब्लैकमेलिंग से बचने के उपाय भी बताए और कहा कि किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed