फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First unit of 210 MW closed, hydropower project started

Sonebhadra News: 210 मेगावाट की पहली इकाई बंद, जल विद्युत परियोजना चालू

Tue, 13 Aug 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
First unit of 210 MW closed, hydropower project started
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई मंगलवार की भोर में बीटीएल के कारण बंद हो गई। सूचना पर परियोजनाकर्मी लीकेज को ढूंढने में लग गए।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से 210 मेगावाट की तीसरी इकाई भी बीटीएल के कारण बंद चल रही है। इस बीच अनपरा और ओबरा की इकाइयों के तकनीकी कारणों से बंद होने से निगम को 1480 मेगावाट की सस्ती बिजली आपूर्ति बंद है। उमस भरी गर्मी में बिजली की मांग के बीच निगम की इकाइयों के बंद होने से समस्या बढ़ गई है। रिहंद में पानी बढ़ने के कारण रिहंद की जलविद्युत की चार इकाइयों से उत्पादन शुरू किया गया है। मंगलवार की देर शाम जल विद्युत की 50 मेगावाट की चार इकाइयों से 121 मेगावाट का उत्पादन जारी रहा। निगम की अन्य इकाइयों से 4448 मेगावाट का उत्पादन कर निगम को आपूर्ति जारी रही। मंगलवार को पीक आवर में बिजली की अधिकतम मांग 25454 मेगावाट और न्यूनतम मांग 15664 मेगावाट पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed