फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First raped by trapping in love, then threatening to burn with acid

पहले प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, फिर एसिड से जलाने की धमकी

Sun, 10 Jul 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
First raped by trapping in love, then threatening to burn with acid
सोनभद्र। जिले में संचालित एक एनजीओ में बतौर शिक्षक कार्य कर रही महिला को शादी का झांसा देकर सीनियर ने दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर इंकार करते हुए उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि वह एक एनजीओ में शिक्षक के पद पर वर्ष 2020 से कार्यरत है। उसी संस्थान में सीनियर पद पर कार्यरत करमा थाना क्षेत्र का रहने वाले शख्स ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर गलत ढंग से संबंध बनाया। उसकी अश्लील फोटो भी बना ली। उससे जब शादी की बात करती तो वह बहाना बना लेता था। बार-बार अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता था। छह जून की रात करीब एक बजे वह उसके घर में घुस आया और अपने हाथ में लिए शीशी में एसिड शरीर पर फेंकने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर प्रार्थिनी के माता-पिता व अन्य तमाम लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने व एसिड से जलाने की धमकी देते हुए भाग गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सूरज के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed