फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   First he bought a knife from the fair then attacked the shopkeeper

Sonbhadra News: पहले मेले से खरीदा चाकू खरीदा, फिर दुकानदार पर किया हमला, घायल की हालत गंभीर

Sat, 14 Jun 2025 04:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 14 Jun 2025 04:27 PM IST
सार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हाइडिल मैदान में पहले मेले से चाकू खरीदा और दुकानदार पर ही हमला कर दिया। घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
First he bought a knife from the fair then attacked the shopkeeper
पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हाइडिल मैदान में लगे डिजनी लैंड मेले में शुक्रवार की रात कहासुनी के बाद मनबढ़ों ने दुकानदार को चाकू मार दिया। उसे गले और पेट में चोट आई। गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हाइडिल मैदान में डिजनी लैंड मेला चल रहा है। कांशीराम कॉलोनी निवासी धीरज सोनकर ने इसमें दुकान लगा रखी है। शुक्रवार की रात मेले में खरीदारी को लेकर धीरज का दो युवकों से विवाद हुआ। कहासुनी के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि कुछ देर बाद आरोपियों ने मेले में ही एक दुकान से चाकू खरीदा और धीरज पर वार दिया। चाकू के हमले से धीरज के गर्दन और पेट में गंभीर चोट आई। घटना से मेले में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी निवासी प्रशांत पाठक और विक्रांत पाठक से धीरज का विवाद हुआ था। दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed