फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fireworks, sweets distributed on the victory of SP candidates

सपा प्रत्याशियों की जीत पर हुई आतिशबाजी, बांटी मिठाइयां

Sat, 05 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fireworks, sweets distributed on the victory of SP candidates
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर स्नातक एमएलसी की जीत पर खुशी का इजहार करते सपा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी सीट पर सपा के प्रत्याशियों की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौराहे पर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किया। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि वाराणसी खंड से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी शिक्षक लाल बिहारी यादव , स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि आम जनता का मोह भाजपा से भंग हो गया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रदेश की आम जनता भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देगी। यहां राम निहोर यादव, सईद कुरैशी, रमेश यादव, अनिल प्रधान, कलंदर तिवारी, रत्नेश शुक्लेश, कामरान खान, महफूज आलम खान, अशोक पटेल, अजीत कुशवाहा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। घोरावल: स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत पर शनिवार को घोरावल नगर के मेन तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान बांटा और आतिशबाजी की। यहां सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार काजू अग्रहरि ने मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत समाजवादी विचारधारा की जीत है। लंबे अरसे से वाराणसी स्नातक सीट पर काबिज निवर्तमान एमएलसी की हार से यह साबित हो गया है कि आज उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। आने वाले चुनाव 2022 में सपा एक बार फिर प्रदेश में सत्ता पर काबिज होगी। यहां बिसरेखी के ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार सिंह यादव, कृष्णा शर्मा, दीपक कुमार, नितिन मोदनवाल, आशीष मोदनवाल, चंदन, आशीष भुजा इत्यादि मौजूद रहे। दुद्धी: सपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कचहरी परिसर में मिठाई बांटकर स्नातक, शिक्षक एमएलसी पद पर सपा के प्रत्याशियों के जीत पर खुशी जाहिर की। यहां कलामुद्दीन सिद्दीकी, जुबैर आलम, अवध नारायण, आशा रावत,कौशल्या देवी, दीपक जोहरी, आशीष जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed