फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Firecracker factory was running illegally in a tile house, two arrested

Sonebhadra News: खपरैल के मकान में अवैध रूप से चल रही थी पटाखा फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Firecracker factory was running illegally in a tile house, two arrested
रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अवैध रूप से रखा सात किलो बारूद और भारी मात्रा में पटाखा व अन्य सामान बरामद करते हुए फैक्ट्री संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ सदर संजीव कटियार ने मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गिरिया टोला के मंठहवां गांव के एक खपरैल के मकान में दबिश दी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया। तलाशी में वहां कमरे में पटाखों की बड़ी-बड़ी पेटियां और खुला बारूद मिला। इस बारूद से पटाखे तैयार किए जा रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने 30 शॉट्स के नौ पैकेट, 12 शॉट्स के 26 पैकेट, 36 पैकेट राॅकेट, गड्डा (आकजा) 365 पीस, छोटा घरिया 135, बड़ा घरिया 540 पीस, फुरफुरी 1730 पीस बरामद किया। पटाखा बनाने में उपयोग होने वाली भारी मात्रा में सामग्री भी बरामद हुई। इसमें 6 किलो 700 ग्राम बारुद, 12 किलो 400 ग्राम गंधक चूर्ण (रंग पीला), 13 किलो 900 ग्राम सोढ़ा, 15 किलो कोयला चूर्ण, 8 किलो 600 ग्राम चूना, 4 किलो लोहा चूर्ण, 5 किलो 500 ग्राम एल्युमिनियम चूर्ण आदि शामिल है। जांच में लंबे समय से अवैध रूप से पटाखा बनाने की बात सामने आई। सीओ ने बताया कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। फैक्ट्री में अग्निरोधक उपकरण तक नहीं थे। फैक्ट्री संचालक के पास लाइसेंस भी नहीं था। इस मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर बरामद माल और निर्मित पटाखों को जब्त कर लिया गया है। जाबिद अली उर्फ मोनू 26 और खुर्शीद अली 20 को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी गिरिया टोला मंठहया के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed