फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire in the forests reaching the settlements, people are scared

बस्तियों तक पहुंच रही जंगलों में लगी आग, सहमे लोग

Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fire in the forests reaching the settlements, people are scared
सोनभद्र। जिले के विभिन्न इलाकों में जंगलों, खेतों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। आग अब बस्तियों के करीब पहुंच गई है। रेणुकूट, घोरावल, विंढमगंज, दुद्धी, डाला क्षेत्रों में आग लगने से काफी क्षति हुई है। वन विभाग और फायर विभाग आग बुझाने में अक्षम साबित हो रहा है। शॉर्ट सर्किट से किसानों की फसलों में आग लग रही है, जिससे काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन

रेणुकूट: जंगलों में बीते 10 दिनों से जगह-जगह लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। जंगल की आग के रिहायशी इलाके में पहुंचने से बुधवार को नगर में हड़कंप मच गया। दोपहर में मुर्धवा के जंगलों में लगी आग बढ़ते-बढ़ते पद्मिनी होटल के पीछे प्लास्टिक के बड़े बड़े बोरों तक पहुंच गई, जिसमें कुछ सामान रखे गए थे। प्लास्टिक के बोरे तेजी से जलने लगे, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल की दो गाड़ियों को लगाकर आग पर काबू पाया। लोगों ने प्रशासन से जंगलों में लगी आग पर जल्द काबू पाने की मांग की है। घोरावल: खुटहां गांव में बुधवार को गेहूं के खेत में आग लगने से दो किसानों की 12 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख बताई जा रही है। पीड़ित किसानों के मुताबिक खेत के ऊपर से गए हाईटेंशन तारों की चिंगारी के कारण यह घटना घटित हुई। खुटहां नहर के पास चंद्रमा मौर्य और हीरालाल मौर्य ने करीब छह-छह बीघे गेहूं की खेती की है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दोनों के खेत में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे बाद आग पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन तब तक 12 बीघे फसल जल चुकी थी। एसडीएम जैनेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और सहायता का आश्वासन दिया। विंढमगंज: महुली गांव में शिवम स्कूल के पीछे स्टेशन मार्ग पर सटे खेत में बिजली के लगे खंभे पर शार्ट सर्किट से ईश्वरी यादव और सुरेंद्र यादव के गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने बाल्टी बाल्टी पानी लेकर आग पर फेंकने लगे और आग पर काबू पा लिया। किसान मुलायम यादव, कमलेश, मुकेश, काशीनाथ, मनीष, विंध्याचल, अशोक ने मुआवजा की मांग की है। दुद्धी: अमवार पुलिस चौकी से ठीक पहले सोमारू पुत्र भरत व रामकुमार के अरहर के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। डाला: बुधवार को बाड़ी क्षेत्र स्थित पहाड़ी पर अचानक आग लग गई। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बाड़ी में अघोर सेवा सदन के पीछे स्थित बस्ती के समीप पहाड़ी पर अचानक आग लग गई। बड़ी घटना का अंदेशा को देखते हुए पीआरबी पुलिस भी बस्ती के समीप निगरानी करने में लगी रही। उधर वन विभाग की टीम भी आग की घटना पर नजर लगाए हुए निगरानी में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed