फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out under suspicious circumstances, two bikes burnt

Sonebhadra News: संदिग्ध हालात में लगी आग, दो बाइक जली

Tue, 02 May 2023 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out under suspicious circumstances, two bikes burnt
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे से महज सौ मीटर दूर किराए के मकान में चल रहे कंप्यूटर सेंटर में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अगलगी से बरामदे में रखी दो बाइके जल गईं। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बे से सौ मीटर दूर स्थित मकान में किराए पर कंप्यूटर सेंटर संचालित होता है। सेंटर संचालक सोनी सिंह ने बताया कि गांव का ही एक लड़का उसे मोबाइल पर बार-बार फोन कर परेशान कर रहा था। जान से मारने की भी दी थी। सोमवार की रात करीब नौ बजे भी उसने फोन किया। इसके एक घंटे बाद ही आग लग गई। आग लगने से बरामदे में रखी एक बाइक और एक स्कूटी जलकर नष्ट हो गया। जब धुआं निकलने लगा तो लोग बाहर निकले। दोनों वाहनों को धू-धूकर जलता देख दंग रह गए। शोर मचाते हुए आग बुझाने में लग गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते इसके पहले दोनों बाइक जल चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed