फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out in the feeder's panel breaker, power supply to 30 villages disrupted

Sonebhadra News: फीडर के पैनल ब्रेकर में लगी आग, 30 गांवों की बिजली गुल

Fri, 23 May 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the feeder's panel breaker, power supply to 30 villages disrupted
बीजपुर। नधिरा विद्युत उपकेंद्र के म्योरपुर फीडर का वैक्यूम इंडिकेटर ब्लास्ट होने ने कारण पैनल में आग लग गई। बृहस्पतिवार की देर रात हुई घटना से उपकेंद्र पर अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने पानी, बालू, मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद म्योरपुर और नधिरा फीडर से जुड़े 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारी मरम्मत में पूरे दिन जुटे रहे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आंधी, बारिश और बिजली गिरने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही थी। भीषण गर्मी और उमस से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार को किसी तरह आपूर्ति बहाल हुई तो देर रात उपकेंद्र के म्योरपुर फीडर का वैक्यूम इंडिकेटर ब्लास्ट कर गया। तेज आवाज सुनकर लोग सहम गए। जब तक वह कुछ समझते, तब तक सर्किट पैनल ब्रेकर में आग लग गई थी। अचानक आई खराबी से उपकेंद्र के म्योरपुर व नधिरा फीडर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हुए। सुबह पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। फीडर इंचार्ज मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि रात करीब सवा दस बजे अचानक वैक्यूम इंडिकेटर में ब्लास्ट हो गया। इसके कारण ब्रेकर में आग लग गई थी। कर्मियों ने आग पर शीघ्र काबू पा लिया। जेई बिहारी लाल ने बताया कि उपकरण को दुरुस्त करने में समय लगेगा, लेकिन बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed