फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire broke out in a goods train wagon, halted for two and a half hours

Sonebhadra News: मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, ढाई घंटे रुकी

Sun, 07 Sep 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a goods train wagon, halted for two and a half hours
रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के कोयला में लगी आग को बुझाता कर्मी। स्रोत विभाग
सोनभद्र। शक्तिनगर से कोयला लादकर रविवार को चुनार की तरफ जा रही मालगाड़ी के एक वैगन से धुआं निकलने लगा। सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर रुकी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग बुझाई गई। आग बुझाने में रेलवे के साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम जुटी रही। करीब ढाई घंटे बाद मालगाड़ी को यहां से रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राममनी सारस्वत ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे मालगाड़ी स्टेशन पर आई। इस दौरान पता चला कि एक वैगन में आग लग गई है। करीब 11.40 बजे मालगाड़ी के चालक ने लिखित में आग लगने की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद आग बुझाने में रेल कर्मचारी जुट गए। इसके साथ ही दमकल कर्मियों को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों के प्रयास से आग बुझी। स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक आग बुझाने के बाद दोपहर 12.55 बजे मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी रही। यह मालगाड़ी शक्तिनगर से कोयला लोड कर तुगलकाबाद के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed