{"_id":"5f074f348ebc3e63cb7ee0b1","slug":"financial-authority-of-village-head-cashier-sonbhadra-news-vns5347352167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान नकतवार का वित्तीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान नकतवार का वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोन। विकास खंड चोपन के ग्राम पंचायत नकतवार के प्रधान का वित्तीय अनियमितता में जांच के बाद पंचायती राज अधिकारी ने प्रधान का वित्तीय अधिकार समेत प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया है। त्रिस्तरीय कमेटी गठन की संस्तुति की गई है।
ग्रामीण प्रदीप कुमार जायसवाल ने ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा किये गये वित्तीय अनियमितता व बंदर बाट करने की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के साथ जिलाधिकारी से करते हुए जांच की मांग की गई थी। जिसके निस्तारण मे संयुक्त विकास आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर ने जांच कर वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर 72525 रुपये वसूली करने का आदेश दिया गया था। जिसके अनुपालन मे पंचायत राज अधिकारी के संस्तुति पर सात जुलाई 2020 को मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान नकतवार का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज करते हुये त्रिस्तरीय कमेटी गठन कर विकास कार्य संचालन के लिए आदेश किया है। मामले कि अंतिम जांच परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को सौंप दी गई है।