फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Financial assistance of five lakhs should be given to the families of those who died of the disease in Makra village

मकरा गांव में बीमारी से मरने वालों के परिजनों को दी जाए पांच लाख की आर्थिक मदद

Mon, 22 Nov 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance of five lakhs should be given to the families of those who died of the disease in Makra village
मकरा गांव बुखार से अबूझ बीमारी से मरने वालों के परिजनों को तत्काल पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। गांव में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से स्थिति बेकाबू है। अब भी कई ग्रामीण बुखार से संक्रमित हैं। मकरा गांव में सोमवार को हालात का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता अंकुश दुबे व दयासागर दुबे ने यह आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुखार के जानलेवा रुख को देखते हुए गांव में तत्काल सर्व सुविधा युक्त कैंप लगाकर संक्रमितों की जांच, उपचार व आवश्यक दवाएं प्रदान करना निहायत जरूरी है। गांव में अविलंब एंटी लार्वा का छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जाए। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि महामारी के रौद्र रूप के बाद स्वास्थ्य विभाग की शिथिलता संवेदनहीनता का सूचक है। न तो गांव में एंबुलेंस पहुंच पा रही है और ना ही समुचित जांच ही हो पा रही है। यदि स्थिति में तत्काल सुधार नहीं किया गया तो मामले से मानवाधिकार आयोग को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed