फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Filler for president

अध्यक्ष के लिए भरा पर्चा

Thu, 02 Nov 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 02 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Filler for president
नामांकन करतीं निवर्तमान चेयरमैन सुनीता कमल और कमल कुमार कानू।
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका एवं सात नगर पंचायतों घोरावल, चुर्क-घुरमा, चोपन, दुद्धी, ओबरा, रेणुकूट एवं पिपरी के अध्यक्ष एवं सभासदों के लिए बुधवार को तीनों तहसील मुख्यालयों रॉबर्ट्सगंज, घोरावल एवं दुद्धी पर आरओ के समक्ष कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। घोरावल और चोपन मेें नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए न नामाकंन पत्र बिका, न किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिला किया। उधर दुद्धी  चेयरमैन पद के लिए निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता कमल तथा उनके पति कमल कुमार कानू ने पर्चा भरा। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।      
विज्ञापन

जिले में नामांकन की प्रक्रिया 29 अक्तूबर से ही जारी है। राबर्ट्सगंज तहसील में नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन एवं ओबरा का नामांकन स्थल बनाया गया है। बुधवार को निर्वाचन अधिकारी/एडीएम न्यायिक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि नगर पालिका राबर्ट्सगंज अध्यक्ष पद के लिए एक व्यक्ति ने नामांकन पत्र क्रय किया। जबकि किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। चुर्क-नगर पंचायत के निर्वाचन अधिकारी/व्यापार कर के ज्वाइंट कमिश्रर राममिलन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो फार्म बिके। जबकि चोपन के आरओ/व्यापार कर के डिप्टी कमिश्रर राकेश सिंह नामाकंन पत्र लेने वालों का इंतजार ही करते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ओबरा के निर्वाचन अधिकारी/डीडीओ सुनील श्रीवास्तव से एक व्यक्ति ने फार्म क्रय किया।
विज्ञापन

उधर राबर्ट्सगंज नगर पालिका, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन और ओबरा के सदस्य पद के लिए दर्जन भर से प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुरक्षा के मद्देनजर तहसील के प्रवेश पर द्वार पर पीएसी और परिसर मेें चप्पे-चप्पे पर थाने की फोर्स तैनात रही। सदर एसडीएम विशाल यादव, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी और कोतवाल राजीव मिश्रा ने नामांकन स्थलों के समीप खड़ी बाइक समेत अन्य वाहनों को हटवाया, ताकि प्रत्याशियों को परेशानी न हो सकें। घोरावल: तहसील में निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी नामाकंन पत्र नहीं बिका। जबकि सदस्य पद के लिए दो फार्म बिका। दुद्धी: तहसील में बुधवार को आरओ सत्यप्रित के समक्ष दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता कमल तथा उनके पति कमल कुमार कानू ने एक-एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वही अध्यक्ष पद के लिए अवधेश जायसवाल ने दो और कलावती ने एक नामाकंन पत्र खरीदा।  सदस्य पद के लिए दो नामाकंन किया। सभासद पद के लिए नौ फार्म बिका। नगर पंचायत पिपरी अध्यक्ष पद के लिए चार फर्म बिकने की पुष्टि करते हुए आरओ हेमंत वर्मा ने बताया कि कुबेर नाथ सिंह, दिनेश कुमार ने एक-एक सेट, दिग्विजय सिंह ने दो सेट में फार्म खरीदा। वहीं पिपरी सभासद पद हेतु तीन नामांकन पत्र दाखिल हुआ। एआरओ  राजकुमार जायसवाल  ने बताया कि 11 फार्म सदस्य पद हेतु बिक्री हुए। नगर पंचायत रेनुकूट के आरओ आरवीएस यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद लिए फूलमती देवी ने दो सेट में तथा देवेन्द्र कुमार ने एक सेट में फार्म खरीदा । वहीं सभासद पद हेतु तीन नामांकन दाखिल हुए और 13 नामाकंन पत्र दाखिल हुआ।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed