फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Filled demand to remove problems

समस्याएं दूर करने की मांग को लेकर भरी हूंकार

Thu, 23 Jan 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Filled demand to remove problems
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी
सोनभद्र। जिले में स्थित क्रय केंद्रों पर समस्त किसानों का धान क्रय करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कई केंद्र प्रभारी मनमाने ढंग से धान खरीद कर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। इसके बाद किसानों ने डीएम से मिलकर मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि धान की फसल वर्षा आधारित होने के कारण देर से पैदा होती है, इसलिए धान विक्रय करने के लिए केंद्रों पर विलंब से पहुंचता है। केंद्रों पर खरीद का दबाव बढ़ने पर केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है, जिससे किसान अपने धान को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो जाते हैं। कागजों में अधिकांश केंद्रों पर कांटा अधिक दर्शाया गया है, लेकिन मौके पर एक या दो कांटा होने से धान खरीद करने में परेशानी हो रही है। आरोप लगाया कि कई केंद्रों पर छह-सात दिनों तक खरीद बंद थी। इसके बावजूद बिचौलियों द्वारा खरीद कराकर लक्ष्य को पूरा किया गया। प्रभारियों द्वारा बोरे का अभाव बताकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। मांगपत्र देने में प्रांतीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय, प्रांतीय मत्री रामजी सिंह, जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह, प्रभूपाल सिंह मौर्य, अनमोल सिंह, रणजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामनिहोर सिंह, हीरामन सिंह, छविनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह मौर्य, राज नारायण गुप्ता, बबलू पटेल, रमेश सिंह, राजाराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed