फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fighting for the second time in 24 hours over possession of disputed land, six injured

Sonebhadra News: विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर 24 घंटे में दूसरी बार मारपीट, छह घायल

Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fighting for the second time in 24 hours over possession of disputed land, six injured
चुर्क नगर पंचायत में विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर सोमवार को फिर दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। महिलाओं को भी पीटा गया। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। इससे पहले रविवार को भी कब्जे के विवाद में मारपीट हुई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। देर शाम तक मामले में पुलिस छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन

चुर्क बाजार स्थित एक भूखंड पर तीन पक्षों का दावा है। इसे लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। भूमि पर शशिभूषण के परिजनों का कब्जा है। यहीं के ही एक अन्य व्यक्ति ने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए यह जमीन दूसरे को बेच दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि खरीद से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर खरीदार रविवार को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा पाने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस टीम के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें सुनील पांडेय और उसकी पत्नी को चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पक्ष से चंदा देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह उसके पति शशिभूषण घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग फिर लामबंद होकर पहुंचे और यह कहकर चिढ़ाने लगे कि देखो मेरी दबंगई जमीन कब्जा कर लिया।
गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी लोहे का सब्बल और हाॅकी लेकर घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed