फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fighting for the second time in 24 hours over possession of disputed land

Sonbhadra : विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर 24 घंटे में दूसरी बार मारपीट, छह घायल

Mon, 30 Dec 2024 08:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Dec 2024 08:36 PM IST
सार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क बाजार में मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि विवादित भूमि के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
Fighting for the second time in 24 hours over possession of disputed land
मारपीट के बाद टूटा दरवाजा और वाहन का शीशा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चुर्क नगर पंचायत में विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर सोमवार को फिर दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। महिलाओं को भी पीटा गया। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। इससे पहले रविवार को भी कब्जे के विवाद में मारपीट हुई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। देर शाम तक मामले में पुलिस छानबीन में जुटी थी। चुर्क बाजार स्थित एक भूखंड पर तीन पक्षों का दावा है। इसे लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। भूमि पर शशिभूषण के परिजनों का कब्जा है।

विज्ञापन


यहीं के ही एक अन्य व्यक्ति ने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए यह जमीन दूसरे को बेच दी। बताते हैं कि खरीद से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर खरीदार रविवार को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में कब्जा पाने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस टीम के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें सुनील पांडेय और उसकी पत्नी को चोट आई। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पक्ष से चंदा देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह उसके पति शशिभूषण घर के बाहर मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग फिर लामबंद होकर पहुंचे और यह कहकर चिढ़ाने लगे कि देखो मेरी दबंगई जमीन कब्जा कर लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी लोहे का सब्बल और हाॅकी लेकर घर में घुस गए। वहां गूंजा, शशिभूषण पांडेय और उनकी बेटी काजल की बुरी तरह से पिटाई की। घर में घुसकर तोड़फोड़ भी किया। दरवाजे पर खड़े ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग भागते और बचते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम तक मामले में न तो घायलों का मेडिकल कराया गया और न ही मामले में केस दर्ज किया गया। पुलिस छानबीन में जुटी थी।

नगर पंचायत का भी है जमीन पर दावा
जिस जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट हुई है, उस पर नगर पंचायत भी अपना दावा कर रहा है। पूर्व में ईओ की ओर से इस संबंध में प्रशासन को पत्र भी सौंपा गया था। ईओ अमित सरोज के मुताबिक वह भूमि नगर पंचायत के हिस्से की है, जिसे जबरन कब्जा कर रखा गया है। इसे नगर पंचायत को मिलनी चाहिए, लेकिन अब किसी अन्य व्यक्ति को प्रशासन ने कब्जा दिला दिया है। वह इस मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं। उधर, मारपीट और कब्जे के विवाद सामने आने के बाद विधायक भूपेश चौबे ने भी पूरे मामले की जांच कराने के लिए अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed