सोनभद्र। जनपद स्थित सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में जश्र ए आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। एनटीपीसी की रिहंद, एनसीएल, ओबरा विद्युत गृह परियोजना, हिल्डाल्को, ग्रासिम इण्डस्ट्रीज सहित अन्य प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। एनटीपीसी की रिहंद परियोजना के सोन-शक्ति स्टेडियम में मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक बालाजी आयंगर ने राष्ट्रध्वज फहरा कर किया। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक एसी साहू, महाप्रबंधक एके चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक एम रमेश, सीआईएसएफ़ के सहायक समादेष्टा देव चंद, वर्तिका महिला मंडल की सदस्याएं, केवी, डीएवी तथा सेंट जोसफ विद्यालय के प्राचार्यगण, विभागाध्यगण, विभिन्न यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारीगण तथा रिहंद परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (ईएमजी) अमित धीमान एवं वरिष्ठ प्रबंधक (सी एंड आई) हिमलिनी ने संयुक्त रूप से किया। ओबरा : गांधी मैदान में ओबरा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता एवं परियोजना समन्वयक इं.आरपी सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। समारोह में इं.जीके मिश्र, इं.पीसी अग्रवाल, इं.कैलाश गुप्ता, इं.राजकुमार गुप्ता, इं.राजीव कुमार, इं.दूधनाथ, उपसमादेष्टा ओ.राजेन्द्र आर, इं.अमिताभ आनंद, इं.समीर भटनागर, इं.सुनील कुमार, बीएन सिंह, इं.अदालत वमाज्, इं.महेन्द्र सिंह, इं.राजेष कुमार गुप्ता, इं.विषाल आनन्द, इं.जयराम वर्मा, अमन अग्रवाल, दीपक कुमार, इं.वीके धीमान, इं.कुमार गौरव कैन, डा.अषोक कुमार गुप्ता, डा.पीके सिंह, अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष प्राणमती देवी ध्वजारोहण की। रेणुकूट : ग्रासिम इंडस्ट्रीज में लेखा एवं वित्त विभाग के प्रमुख हेमंत कुमार पांडा ने प्रशासकीय भवन पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर संस्थान के सीमित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। हिण्डाल्को रेणुकूट में मुख्य अतिथि संस्थान के मुखिया एसएन जाजू ने राष्ट्रध्वज फहराया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि आर्पित की। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्लांट परिसर में स्थापित हिण्डाल्को के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। संचालन राजेश सिंह इन्दोलिया व संजय सिंह ने किया।