फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fed up with molestation, girl committed suicide in Sonbhadra

छेड़खानी से आहत युवती ने की खुदकुशी

Sat, 15 May 2021 08:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Fed up with molestation, girl committed suicide in Sonbhadra
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक युवती ने छेड़खानी से आहत होकर शुक्रवार की भोर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सात दिन के बाद 22 मई को उसकी शादी होनी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस ऐसे किसी भी मामले से अभी इनकार कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुद्धी नगर वार्ड नंबर चार निवासी एक व्यक्ति को तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उक्त व्यक्ति की मौत पहले ही हो चुकी है। उसकी 19 वर्षीय पुत्री की शादी 22 मई को होनी थी। घर में शादी की तैयारी तेजी से चल रही थी। इसी बीच शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग जगे तो जिस युवती की शादी होनी थी, वह अपने ही घर मेें फांसी के फंदे से लटक रही थी। थोड़ी ही देर के बाद घटना की जानकारी पुलिस को हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या का केस मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक युवती की बड़ी बहन ने पड़ोस के ही एक युवक पर आरोप लगाया कि एक दिन पहले खेत की तरफ जाने के दौरान युवक आया और छोटी बहन को खींचकर ले गया और उसे पटक दिया। विरोध करने पर अपने पैसे का धौंस दिया। घर आने के बाद बहन काफी दु:खी थी। रात में सभी लोग खाना खाकर सोए थे। शनिवार की सुबह जब लोग जगे तो उसका शव घर में ही लटक रहा था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मृतक युवती के भाई ने तहरीर दिया है। उसमें छेड़खानी आदि की कोई बात नहीं है। पहले भी थाने में ऐसा कोई मामला नहीं था। फिर भी मामले की गहनता से जांच करायी जाएगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed