फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father going to buy goods for marriage dies in accident

शादी के लिए सामान खरीदने जा रहे पिता की हादसे में मौत

Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Father going to buy goods for marriage dies in accident
चोपन (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोन नदी पुल के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक के धक्के से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह बेटे के शादी का सामन खरीदने चोपन बाजार जा रहे थे तभी हादसा हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है जबकि बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के ही कुरुहूल गांव निवासी रत्तू (45) के बेटे नीरज की शादी 22 मई को तय है। शादी की तिथि नजदीक आने पर रत्तू अपनी पत्नी सुगवंती को लेकर मंगलवार की सुबह साइकिल से चोपन बाजार के लिए निकले थे। घर से करीब तीन किलोमीटर आगे चोपन बाजार से पहले सोन नदी का पुल पार करते समय वह साइकिल से उतर गए और पैदल ही जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही पुल पार हुए कि सामने आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया। घटना से कुछ देर के लिए जाम लग गया। आसपास के लोग रत्तू को चोपन सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नजरों के सामने ही पति की मौत देख सुगवंती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है जबकि बाइक सवार मौके से भाग गया। उधर, घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपन बाजार से पहले सोन नदी पर दो पुल हैं। एक पहले का बना है और एक बाद में। पहले वाला पुल कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। पहले इसपर से बड़े वाहनों के आवाजाही पर रोक लगी थी तो पैदल और साइकिल वाले इसी पुल से आते-आते थे। दो दिन पहले मरम्मत के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया। ऐसी स्थिति में नए वाले पुल से ही सबका आवागमन होता है। उसी पुल से जाते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed