{"_id":"5f259aaa8ebc3e63980ae7c8","slug":"father-and-son-injured-in-assault-case-filed-against-three-people-sonbhadra-news-vns539187583","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में पिता-पुत्र घायल, तीन लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में पिता-पुत्र घायल, तीन लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। उभ्भा पुलिस चौकी के मूर्तियां गांव में शनिवार को पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में पिता व पुत्र घायल हो गए। दोनों घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह के मुताबिक मूर्तियां गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने घायल पवन (50) तथा उनके पुत्र रमेश (25) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि मूर्तियां निवासी पवन गुर्जर ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर उनके सगे भाइयों और परिजनों ने उन पर और उसके पुत्र रमेश पर लाठी-डंडों व फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर और उनके पुत्र पवन के हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि पुलिस पवन गुर्जर की तहरीर पर चंद्रकुमार गुर्जर व राजन गुर्जर और संगीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।