फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers stopped the work of doubling Karela-Shaktinagar

करैला-शक्तिनगर दोहरीकरण का कार्य किसानो ने कराया बंद

Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the work of doubling Karela-Shaktinagar
अनपरा। किसानों की भूमि का अधिग्रहण कराए बगैर करैला-शक्तिनगर रेलवे दोहरीकरण कार्य कराने से नाराज किसानों ने बुधवार को रेलवे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आपत्ति जताई और कार्य को ठप करा दिया।
विज्ञापन

औड़ी ग्राम सभा के निवासी किसान जनेश्वर दूबे, राम गुलाल, अनंत राम बैसवार, रमा शंकर बैसवार, शिव प्रसाद बैसवार आदि ने आरोप लगाया कि कंपनी किसानों की जमीनों पर जबरदस्ती काम करा रही है जबकि उनकी भूमि का अधिग्रहण रेलवे ने अभी नहीं किया है और ना ही अधिग्रहण की दिशा में कोई पहल की जा रही है। जब से रेलवे के दोहरीकरण का कार्य शुरू हुआ है तब से वे लगातार उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर मुआवजा देने के बाद ही काम करने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन संविदा कंपनी के कर्मचारी किसानों की जमीन पर जबरदस्ती कार्य कर रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बुधवार को जैसे ही कंपनी के कर्मचारियों ने किसानों की जमीनों पर मशीनें लगाई तो किसान उग्र हो गए और मौके पर पहुंच काम को बंद करा दिया। आनन-फानन में रेलवे विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया तथा कहा कि विगत दो दिनों में मामले को सुलझा लिया जाएगा। जनेश्वर दूबे व अनंत राम बैसवार ने कहा कि यदि रेलवे विभाग बिना मुआवजा के उनके जमीनों में काम करेगा तो किसान सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि दर्जनों किसानों की जमीन औड़ी से लेकर कौव्वानाला तक है जहां एक साथ सभी किसान आंदोलन करते हुए काम को बंद करायेंगे। इस संबंध में रेलवे निर्माण संगठन के डिप्टी चीफ इंजीनियर राकेश कुमार ने कहा कि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है अधिग्रहण के बाद ही कार्य कराया जाएगा। अगर बिना अधिग्रहण के कार्य कराने की शिकायत है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed