फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers should take subsidy on equipment for irrigation: BDO

सिंचाई के लिए उपकरण पर सब्सिडी लें किसान: बीडीओ

Fri, 11 Aug 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers should take subsidy on equipment for irrigation: BDO
दुद्धी। सूखे इलाकों में जहां वर्षा जल का अभाव है, वहां केंद्र व राज्य सरकार फव्वारा विधि से सिंचाई पर 90 प्रतिशत का अनुदान दे रही है। एमएस एग्रीकल्चर ग्रुप यूपी सरकार से अनुबंध कर उपकरण किसानों को मुहैया करा रही है। यह बातें बीडीओ नीरज तिवारी ने शुक्रवार को दुद्धी के अमवार रोड पर कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कही।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि यह इलाका सूखा क्षेत्र है। यहां नदियों तटवर्ती इलाकों में भी वाटर लेबल बहुत नीचे है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से कृषि पर आधारित यहां की ग्रामीण जनता के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में स्प्रिंकलर खेती व ड्राप इरिगेशन की युक्ति वरदान साबित होगी। दोनों में से किसी भी योजना से कृषि करने वाले को उपकरणों की लागत में 90 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार देगी। पॉली हाउस टेक्नोलॉजी से विपरीत मौसम में भी सब्जियां उगाकर किसान ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। इसमें भी सरकार 50 प्रतिशत का अनुदान दे रही है। इससे पहले मुख्य अतिथि बीडीओ एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर मुलायम सिंह, मुख्य कार्यक्रम अधिकारी सुभाष चंद्रा, वनवासी सेवा आश्रम प्रबंधक विमल भाई, नगर एरिया मैनेजर कोमल पटेल, देवनाथ भाईं, सभासद निरंजन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed