फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers received compensation of Rs 9.27 crore under the crop insurance scheme.

Sonebhadra News: फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिली 9.27 करोड़ की क्षतिपूर्ति

Tue, 05 May 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers received compensation of Rs 9.27 crore under the crop insurance scheme.
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मंगुराही में किसानों को डमी देकर देकर फसल बीमा योजना से सम्मानित करते उप क
सोनभद्र। खरीफ सीजन 2025 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल की बीमा कराए जिले के 6425 के बैंक खाते में सोमवार को करीब 9.27 करोड़ की क्षतिपूर्ति की धनराशि हस्तांतरित की गई। सदर ब्लॉक के मंगुराही स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में फसल बीमा से लाभान्वित किसानों में डमी चेक वितरित करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगुराही में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रगतिशील किसान विनोद कुमार पांडेय ने किया। उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि खरीफ 2025 में कुल 19080 किसानों ने फसल बीमा कराया था। इसके सापेक्ष 6425 किसानों को 9.27 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि एक क्लिक के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि नुकसान की स्थिति में आर्थिक संबल मिल सके। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला समन्वयक डॉ.गणेश प्रसाद केसरवानी ने किसानों को मौसम संबंधी जोखिमों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि ओलावृष्टि, चक्रवात या बेमौसम वर्षा की स्थिति में किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर समयबद्ध तरीके से सूचना दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी रॉबर्ट्सगंज अमित कुमार चौबे, भूमि संरक्षण अधिकारी चोपन कमलेश कुमार सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक शुभम सिंह, अनुराधा सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed