फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers protested for not getting compensation

मुआवजा न मिलने पर किसानों ने किया विरोध

Sun, 24 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested for not getting compensation
सलखन। सदर विकास खंड क्षेत्र के मारकुंडी अवई गांव में ओबरा बिजली पावर प्लांट सी से विद्युत का टॉवर लगाने का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने इस पर विरोध जताया है। यह टावर जौनपुर तक लगाने का कार्य ठेकेदार करा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार लोगों की जमीन पर से जबरदस्ती टॉवर बना रहा और तार खींच रहा है। इसका मुआवजा भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है। किसान धनेश्वर पाल, रामप्रसाद, रघुनन्दन, सुखलाल व विनोद का कहना है कि किसानों के जमीन का कोई मोल नही रह गया है। शनिवार को कार्य रोकने की सूचना पर अनपरा सी के सीनियर मैनेजर अभिषेक चक्रवर्ती, राजेंद्र पांडेय इंजीनियर विभूचदं मौके के पहुंच कर किसानों को समझाने की कोशिश किये। सीनियर मैनेजर का कहना है कि हम आप लोगों को चार बार में सर्किल रेट के 85 फीसदी की दर से पेमेंट करेंगे। किसान सर्किल रेट के मायलित के हिसाब से मुआवजा लिखित रूप मे मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने फिलहाल काम ठप करा दिया है। किसानों ने डीएम से भूमि के मालियत के हिसाब से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed